नई दिल्ली. रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हो चुका है। जहां लोग इसका आनंद ले रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर इससे नारी सशक्तिकरण के मु्द्दे को भी जोड़ जा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि रामायण में इसके महिला पात्रों के साथ न्याय नहीं किया गया है वहीं कुछ इससे सहमत नजर नहीं आ रहे। इसके दो पात्र कैकेयी और मंथरा को लेकर ट्विटर पर जमकर बहस की जा रही है। ऐसे में यह दोनों पात्र भी पिछले 24 घंटे में ट्विटर पर कई बार ट्रेंड हुए।
एक यूजर ने ट्वीट किया- ‘‘हम 7 हजार साल पहले भी प्रगतिशील थे, यह चौंकाने वाला है। सीता एक बुद्धिमान और योद्धा महिला थीं। कैकेयी न सिर्फ योद्धा थीं बल्कि वह देवासुर संग्राम में राजा दशरथ की सारथी भी थीं, जो एक आसान काम नहीं था। सच्चा महिला सशक्तिकरण।’’
We were so progressive even 7000 yrs back, its amazing. Sita was very intelligent & warrior woman. Kaikeyi wasnt only a warrior, she was Saarthi of King Dashrath in Devasur sangram, which was not at all an easy task. True women empowerment. #Ramayana#Ramayan #RamayanOnDDNational
एक अन्य व्यूअर ने ट्वीट किया- आज रामायण देख रहा हूं, मुझे पता चला कि पहली महिला ड्राइवर भारत से थी। कैकेयी और सत्यभामा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- रामायण और समानता। दोस्तों याद रखें कि कैकेयी युद्ध लड़ने वाली पहली महिला थीं।
Ramayana and equality. Guys, remember that Kaikeyi was the first woman in combat.
एक यूजर ने ट्वीट किया- ‘‘कैकेयी पूरे धारावाहिक में सबसे बदनसीब कैरेक्टर है। उस गरीब औरत ने राम को अपने बेटे से ज्यादा प्यार किया, राजा के लिए लड़ने गईं। शायद सभी रानियों में वह सबसे ज्यादा बुद्धिमान थीं। इसके बाद सिर्फ एक पल की भ्रमित सोच से उसने सब तबाह कर ली। क्या खूबसूरत सीख है।’’
Kaikeyi was a class A bitch, wasn't she? Asking for her son to be crowned king was alright, but sending Ram to exile was evil at a whole new level.
Don't bash me, I won't take it back!
Kaikeyi was the most unfortunate character in the entire epic. Poor lady loved Ram more than her own son, went to battle for her King, was also probably the most intelligent of the Queens & yet, in 1 moment of clouded thinking, she ruined it for everyone. What a beautiful lesson!
हालांकि सबकी राय कैकेयी के बारे में एक जैसी नहीं थी। एक दूसरे ट्वीटर यूजर ने लिखा- कैकेयी एक छद्म नारीवादी थी। कैकेयी इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक औरत किसी पुरुष का जीवन कैसे तबाह कर सकती है।
Kaikeyi is a good example that a woman can ruin man's life even without Pseudo feminism.#Ramayana #Ayodhyakaand